विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानोपाधियोँ, राज्य पाल तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित राजकीय इन्टर कालेज सुमाडी में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला भारत अभिनन्दन सम्मान २०२२ से सम्मानित हुये। उन्हेँ यह सम्मान भारतीय संस्कृति के निरन्तर प्रचार प्रसार करने तथा भावी पीढी में भारतीय संस्कृति के बीजरोपित करने पर भारत माता अभिनन्दन सँगठन हरियाणा ने दिया।
भव्य आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक चमोला को सम्मानित करते हुये सँस्था के संस्थापक एवँ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मितल ने कहा कि चमोला ने निरन्तर प्ररेणा दायिनी साहित्य का सृजन करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ये हम सबके गौरव हैं। जहाँ आज युवा पाश्चात्य सँस्कृति का अन्धानुकरण कर रहा है। सही और गलत में अन्तर नहीँ कर पा रहा है। इस स्थिति में इस तरह के प्ररेक प्रसंग बडे प्रभावकारी सिद्ध होते हैं।
चमोला ने इस विशिष्ट सम्मानोपाधि से सम्मानित होने पर कहा मेरे लिए यह बडे हर्ष और गौरव का विषय है। भारत माता अभिनन्दन सम्मान से सम्मानित होना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरा प्रयास रहेगा कि भारतीय सँस्कृति का प्रचार प्रसार करके पुनः भारत वर्ष को जगत गुरु के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में अपनी समुचित भूमिका का निर्वहन करता रहूँ।