Block Level Science Festival

पौड़ी : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में सोमवार को खिर्सू ब्लॉक विज्ञान महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार प्रधानाचार्य, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक सरोप सिंह मेहरा, डॉ सरिता उनियाल एवं सह समन्वयक पीयूषपाणि धस्माना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विज्ञान महोत्स में विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर/जूनियर, विज्ञान मेला एवं विज्ञान  ड्रामा विषयों के तहत तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विज्ञान प्रदर्शनी के 07 उपविषय थे। मुख्य विषय “प्रौद्योगिकी और खिलौने” के अन्तर्गत खिर्सू ब्लाक के कुल 57  छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान मेला में कुल 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जबकि विज्ञान ड्रामा में कुल 62 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।Block Level Science Festival

विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी के तहत खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जूनियर व सीनियर वर्ग में अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ “प्रौद्योगिकी और खिलौने” पर बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए।

विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर द्वितीय तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारखोला तृतीय रहे। सीनियर विज्ञान प्रदर्शनी में सोनू निशा, सूरज, श्रुति, खुशी आर्य, प्रियांशी, रश्मि, अभिलाष, अदिति, योगिता, सौरभ, प्रियांशु, रजत, प्रिंसी, निशा, नेहा ने अपने अपने उपविषयों में स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान मेला में सूर्य प्रकाश, सलोनी, निशा, मानसी, आरुषि, रवीना, इलमा ने स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में रश्मि, हिमांशु, योगिता, खुशी आर्य, अदिति, सुमित, अभिलाष, शांतनु, बिलाल, किरण, प्रताप, आशीष कुमार, दीया, करण सिंह और नेहा रावत ने अपने उप विषयों में स्थान प्राप्त किया।Block Level Science Festival

प्रतियोगिता के निर्णायक मनोज कांत उनियाल, डॉक्टर आरती सेमवाल, हेमचंद्र ममंगाई, अखिलेश घिल्डियाल, भगवती प्रसाद गौड़, थपलियाल, सुशील डंडरियाल, प्रियंका पंत, जसपाल चौहान, सुमन लता रावत, दिलीप रावत, सुशीला रावत रहे।

विज्ञान महोत्सव की संयोजक सुमन लता पंवार ने समस्त मार्गदर्शक शिक्षकों एवं बाल वैज्ञानिकों को नित नए चिंतन के साथ एक श्रेष्ठ अन्वेषक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा ने समस्त बाल वैज्ञानिकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक सृजन हेतु प्रेरित किया। समस्त गतिविधियों का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉक्टर सरिता उनियाल एवं सह समन्वयक पीयूषपाणि धस्माना किया गया मंजू जुयाल ने संपूर्ण गतिविधियों में विशेष सहयोग दिया। सहायक अध्यापिका विज्ञान मंजू जुयाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।