ICSE, ISC Result 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज यानी 14 मई को ICSE (10Th) और ISC (12Th) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए गए। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा वे एसएमएस के जरिए भी अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
ISC कक्षा 12 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93% है जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45 अंक कम है। जबकि ICSE 10वीं परिणाम 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94% है। प्रतिशत में 1.03 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है।
आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 को शुरू हुईं थी जो 29 मार्च, 2023 तक चली थी। वहीं कक्षा 12वीं की आईएससी की परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थी और 31 मार्च, 2023 को खत्म हुई थी।
ICSE Class 10 toppers 2023
- रुशील कुमार
- अनन्या कार्तिक
- श्रेया उपाध्याय
- अद्वय सरदेसाई
- यश मनीष भसीन
- तनय सुशील शाह
- हिया संघवी
- अविशी सिंह
- संबित मुखोपाध्याय
ISC Class 12 toppers 2023
- रिया अग्रवाल
- इप्शिता भट्टाचार्य
- मोहम्मद आर्यन तारिक
- सुभम कुमार अग्रवाल
- मान्या गुप्ता