bikram-sarabhai-award

ग्रेटर नोएडा : शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड प्रोग्राम 2021 के तहत स्टूडेंट साइंटिस्ट के रूप में मेरिट कंसोलेशन अवार्ड हासिल किया है। देशभर में चुने गए 21 विद्यार्थियों में से कमेटी ने उन्हें चयनित किया है। प्रतियोगिता के दौरान मिले छह असाइनमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया था।  एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान छात्र कक अवार्ड प्रदान किया गया।

मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी मनीष त्रिपाठी पुत्र शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (सेम) कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग के छात्र हैं। मनीष को बीते साल 12 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक चले छह असाइनमेंट में किए गए कार्य के आधार पर इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इनमें सर्किट में कैपस्टर बनाना, सूर्य से गृहों की दूरी की गणना करना, सिमुलेटर पर एप के माध्यम से गृहों पर सैटेलाइट बनाकर उतारना आदि असाइटनमेंट के आधार पर उनका चयन किया गया। इस दौरान साइंस, मैथ, एस्ट्रोनॉमी, स्पेस साइंस, ओरिएंटेड एसाइनमेंट, ऑनलाइन क्विज इवेंट में उन्होंने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई और अवार्ड के लिए चयनित हुए।

2022 में साइंस कार्यक्रम के लिए एंबेस्डर के रूप में चयनित किया

वर्ष 2022 में साराभाई साइंस अवार्ड के लिए आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजन बनिक ने मनीष को एंबेस्डर के रूप में चयनित किया है। इसमें वह हिस्सा लेने जा रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।