Oil India Recruitment 2022: देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार ऑयल इंडिया ने ग्रेड सी और ग्रेड बी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत मैनेजर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर और सुपरिटेंडिंग मेडिकल ऑफिसर के कुल 55 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी को शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2022 को रात 23.59 बजे तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑयल इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट https://www.oil-india.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देखें.
निम्लिखित पदों पर होगी भर्ती
- मैनेजर (ईआरपी-एचआर) – 1 पद
- सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (पर्यावरण) – 2 पद
- सीनियर ऑफिसर (इंस्ट्रुमेंटेशन) – 6 पद
- सुपरिटेंडिंग मेडिकल ऑफिसर (रेडियोलॉजी) – 1 पद
- सुपरिटेंडिंग मेडिकल ऑफिसर (बाल रोग) – 1 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर- 1 पद
- सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर – 1 पद
- सीनियर ऑफिसर (सिविल) – 2 पद
- सीनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) – 8 पद
- सीनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) – 20 पद
- सीनियर ऑफिसर (पब्लिक अफेयर्स) – 4 पद
- सीनियर एकाउंट्स ऑफिसर/सीनियर इंटरनल ऑडिटर – 5 पद
- सीनियर ऑफिसर (एचआर) – 3 पद
कुल 55 पद



