PGCIL Recruitment 2022: भारत सरकार के सार्वजनकि उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार PGCIL AET Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट या https://powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी,रजिस्ट्रेशन शुरू
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (कंप्यूटर साइंस) के 37 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 60 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सिविल) के 4 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE 2021 में प्राप्त अंक, बिहेवियर एसेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 75 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.powergrid.in/recruitment-post पर क्लिक करके भी इन पदों (PGCIL Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://careers.powergrid.in/cc-aet-2022/docs/Ad.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (PGCIL Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं। इस भर्ती (PGCIL Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 105 पदों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए रेलवे में भर्ती का मौका, जल्द करें आवेदन
PGCIL Recruitment 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 27 जनवरी 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने कीं अंतिम तिथि – 20 फरवरी 2022
- कुल पद – 105
- एईटी (कंप्यूटर साइंस) – 37
- एईटी (इलेक्ट्रिकल) – 60
- एईटी (सिविल) – 4
- एईटी (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 4
- आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट: www.powergridindia.com