UP Police Recruitment

UP Police Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस  के लिए 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यूपी पुलिस में भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा की तारीख, देखें नोटिस

UP Police Recruitment 2022: यह भर्तियाँ रेडियो कैडर में हेड ऑपरेटर्स और हेड ऑपरेटर्स (मैकेनिक) के पदों को भरने के लिए की जा रही है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या मैकेनिकल में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

यहाँ देखें भर्ती का नोटिफिकेशन

UP Police Recruitment 2022:  यूपी पुलिस में भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2022 तक होगी। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है।

यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि इस भर्ती परीक्षा को बिना बताए निरस्त भी किया जा सकता है और रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।