SC Recruitment 2025-ssc-je-recruitment-2025-notification-pdf-junior-engineer-sarkari-naukri-eligibility-salary

SSC Recruitments 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 (JE) के तहत भारत सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के 1340 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी sss की अधिकारिक वेबसइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 21 जुलाई है।

इन विभागों में निकली है भर्ती

  1. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) जूनियर इंजीनियर JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
  2. ब्रह्मपुत्र बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय JE (सिविल)
  3. केंद्रीय जल आयोग JE (मैकेनिकल, सिविल)
  4. सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) JE (इलेक्ट्रिकल, सिविल)
  5. सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन JE (इलेक्ट्रिकल, सिविल)
  6. DGQA, NAVAL, रक्षा मंत्रालय JE (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल)
  7. फरक्का बैराज प्रोजेक्ट, जल शक्ति मंत्रालय JE (इलेक्ट्रिकल, सिविल)
  8. मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (MES) JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)
  9. नेशनल टेक्नीकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) JE (C)

SSC JE Recruitment 2025

कुल पद : 1340

SSC JE Qualification:

एसएससी जेई भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों में 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के लेटेस्ट नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आयुसीमा- एसएससी जेई भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 से 32 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

सैलरी- जूनियर इंजीनियर ग्रुप ‘बी’ नॉन मिनिस्ट्रियल लेवल-6 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400-112400/- रुपये तक प्रति माह सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा में दो पेपर लिए जाएंगे। जिसमें 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर 2 में 01 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

सिलेबस-

जेई के सिलेबस में रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, संबंधित इंजीनियरिंग से सवाल पूछे जाएंगे। एसएससी की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • एप्लीकेशन की लास्ट डेट: 21 जुलाई
  • एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जुलाई
  • आवेदन पत्र में करेक्शन करने तारीख 1 से 2 अगस्त
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन पेपर एक 27 से 31 अक्टूबर 2025
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन पेपर दो जनवरी/ फरवरी 2026

 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

SSC JE Recruitment 2025 Notification PDF

SSC CHSL के 3131 पदों पर निकली है भर्ती

SSC CHSL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री आपरेटर जैसे ग्रुप-सी के 3131 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है, और टियर-1 परीक्षा सितंबर में होगी, जबकि टियर-2 फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नौकरी के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं, जिसमें महिला अभ्यर्थियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिनका जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: एलडीसी, जेएसए और सामान्य डीईओ पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं उपभोक्ता मामलों, संस्कृति मंत्रालय और SSC में डीईओ ग्रेड ‘A’ पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं में विज्ञान और गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वे छात्र जो 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं लेकिन अभी परिणाम नहीं आया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते 1 जनवरी 2026 तक वे पास हो जाएं।

चयन प्रक्रिया: पहला चरण यानी Tier-I परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। दूसरा चरण यानी Tier-II परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

वेतन: लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए): वेतन लेवल-2 (रु. 19,900-63,200)। डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ): वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) और लेवल-5 (रु. 29,200-92,300)। डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’: वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100)।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 18 जुलाई
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान तिथि 19 जुलाई
  • आवेदन पत्र में सुधार डेट : 23 से 24 जुलाई तक
  • परीक्षा : 8 से 18 सितंबर तक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक