upsc-result-2020

UPSC CSE Result 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 761 कैंडिडेट्स चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम 2020 में पहला स्थाना हासिल किया है। कटिहार जिले के निवासी शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। यूपीएससी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, चुने गए कुल 761 उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं। वहीँ टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। जबकि टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है। भोपाल की जागृति अवस्थी दूसरे और आगरा की अंकिता जैन तीसरे नंबर पर हैं। चयनित हुए 761 में 263 कैंडिडेट्स जनरल श्रेणी से, 86 कैंडिडेट्स EWS श्रेणी से हैं। 229 कैंडिडेट्स ओबीसी वर्ग से जबकि 122 कैंडिडेट्स एससी श्रेणी के हैं। एसटी श्रेणी के 61 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

उत्तराखंड से इन युवाओं ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

इस बार उत्तराखंड से भी कई युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिली है। जिनमे से रुड़की की शदफ चौधरी ने UPSC की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा रुद्रपुर की वरुणा अग्रवाल ने 38वीं तथा नैनीताल की शैलजा पांडे की 61वीं रैंक आई है। शैलजा पांडे ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में नैनीताल जिला टॉप किया था। शैलजा ने एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग की है। इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में सलेक्शन होने के बाद वह अहमदाबाद में प्रशिक्षण ले रही हैं।

इसके अलावा हरिद्वार के उत्कर्ष की 172 रैंक  आई है। वहीँ रामनगर के देवांश पांडे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 201वीं रैंक हासिल की है, जबकि बागेश्वर सिद्धार्थ धपोला ने 294वीं रैंकिंग हासिल की है। उधमसिंह नगर के अर्पित चौहान ने 297 वीं रैंक हासिल की है, हल्द्वानी के तुषार मेहरा ने सिविल सेवा परीक्षा 306वीं रैंक हासिल की है। जबकि उधमसिंह नगर जनपद के ही एक अन्य युवा प्रियांशु खाती ने इस परीक्षा 685वीं रैंक हासिल की है।

सिविल सर्विस 2020 के टॉप 10 अभ्यार्थी

  • शुभम कुमार
  • जाग्रति अवस्थी
  • अंकिता जैन
  • यश जालूका
  • ममता यादव
  • मीरा के
  • प्रवीण कुमार
  • जीवानी कार्तिक नागजीभाई
  • अपला मिश्रा
  • सत्यम गांधी

बता दें कि सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

UPSC सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा में पास हुए 761 उम्मीदवारों की पूरी सूची देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://devbhoomisamvad.com/wp-content/uploads/2021/09/upsc-CIVIL-service-exam-2020-result.pdf 

यह भी पढ़ें:

UPSC ने NDA में अविवाहित महिलाओं के लिए आवेदन की विंडो खोली, 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई