UPTET 2026 UPTET Notification

UPTET 2026: शिक्षक बनने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें UPTET के लिए आवेदन से लेकर एग्जाम की तारीखों की घोषणा की गई है।

UPESSC की ओर से 20 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक संक्षिप्त विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या 01/UPTET/2026) के मुताबिक UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। UPESSC ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स की सुविधा को देखते हुए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था की गई है। ऐसे में आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को OTR जरूरी तौर पर करना होगा। आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद 1 मई तक फीस जमा और आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा। आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स को 1000 रुपये और SC-ST कैंडिडेट्स को 500 रुपये जमा कराने होंगे। इसे 1700 रुपये करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली।

2 से 4 जुलाई तक UPTET परीक्षा का आयोजन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा होने जा रही है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की सिटी स्लिप 22 जून को जारी हो जाएगी, जिसमें परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी उनको दी जाएगी। 30 जून को UPTET के एडमिड कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। ओटीआर के लिए अभ्यर्थी https://upessc.up.gov.in/ या https://uptet.upessc.org/otr/info/ वेबसाइट पर जा सकते हैं।

UPTET 2026 क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यूपीटीईटी का पेपर ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR) शीट पर लिया जाएगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, जो कि उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। पेपर में बाल विकास, भाषा (हिंदी और अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा और इसे हल करने के लिए आपको पूरे ढाई घंटे (150 मिनट) का समय मिलेगा।

विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश एवं सूचना पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें और निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा प्रारंभ : 27 मार्च 2026

आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026

आवेदन में संशोधन / शुल्क समाधान की अंतिम तिथि : 1 मई 2026

परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

UPTET 2026 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें