बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही रह रही हैं। ‌लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करती रहती हैं। इसी साल जनवरी में वो एक बेटी की मां बनी थी, जिसके बाद से वो काफी लाइमलाइट में रहती हैं।

आज एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी के चेहरे को लेकर चर्चा में है। दरअसल, जब से प्रियंका मां बनी हैं तब से उनके चाहने वाले उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का फेस रिवील कर दिया है। प्रिंयका ने इस तस्वीर के जरिए भी बेटी का पूरा चेहरा रिवील नहीं किया है।

सामने आई फोटो में मालती का सिर्फ आधा ही चेहरा दिखा रहा है, लेकिन इसे ही देखकर मालूम होता है कि वो काफी क्यूट हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ है, जिनका चेहरा अब सामने आ चुका हैं। जिसका चेहरा उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अंकाउट के जरिये रिवील किया हैं।

प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। जिस में उनकी बेटी का चेहरा प्यारा लग रहा हैं। बता दें कि इस बार मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा में अपनी बेटी का चेहरा तो दिखाया था लेकिन फेस कपड़े से ढंका हुआ था।