देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘बाला वाला मां दक्षिण काली कस्तूरी सदन’ के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अखिलेश चन्द्र चमोला द्वारा समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाली 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिन महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, उनमें श्रीमती श्वेता बिष्ट, दीपा जोशी, मधु बुटोला, तनुजा नेगी, गीता, कुसुम लता विष्ट, दामिनी, सिमरन, सुबोध चमोली और मुन्नी रौथाण शामिल हैं।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नई पहचान बना रही हैं। यह सम्मान उनके संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय स्तर पर भी इस आयोजन को लेकर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।



