coronavirus

सतपुली : पौड़ी जनपद के विकासखंड एकेश्वर के ग्राम चौमासुधार में एक 13 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव मिली है। बालिका और उसके पिता दोनों को एंबुलेंस के द्वारा बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारी नेहा पुत्री कुलदीप सिंह उम्र 13 वर्ष अपने पिता और माता के साथ 13 जुलाई को दिल्ली से गांव आई थी। राजस्व उपनिरीक्षक ओम प्रकाश भटीगाई का कहना है की 13 जुलाई से यह परिवार जूनियर हाई स्कूल चौमासो में क्वारंटाइन था और 27 जुलाई को अपना क्वॉरंटाइन समय पूरा करने के बाद ये लोग अपने घर चले गए थे। जिसके बाद 30 जुलाई को पाटीसैण मेडिकल टीम द्वारा उक्त परिवार का कोरोना सैंपल लिया गया और जिसकी रिपोर्ट जो कल देर शाम आई. जिसमे 13 वर्षीय बालिका नेहा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद नेहा और उसके पिता कुलदीप सिंह को सोमवार को  एंबुलेंस द्वारा श्रीनगर ले जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक सतपुली इस्माइल खान ने बताया कि इस दौरान बाकी परिवार के लोगों को होम क्वॉरेंटाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही चौमासूधार के ग्राम वासियों को भी गांव से बाहर जाने के लिए मना कर दिया गया व गांव में किसी प्रकार की आवाजाही के लिए नोटिस लगा दिया गया है।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र

उत्तराखंड आज मिले 207 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 7800 लोग चुके हैं संक्रमित