पौड़ी: विकासखंड कल्जीखाल परिसर में समलौण समाजिक संस्था सौजन्य से एक देवदार का पेड़ समलौण के तौर पर लगाया गया। यह पेड़ डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ गढ़वाल प्रभाग सिविल सोयम पवन नेगी, प्रमुख प्रशासक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, समलौण समाजिक संस्था की राज्य संयोजिका सावित्री मंमगाई, एसडीओ आईशा बिष्ट, एसडीओ लक्की शाह, रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष कमल रावत की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर लगाया गया।

पेड़ के संरक्षण की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा ने ली है।  इस अवसर विकास खंड कल्जीखाल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

जगमोहन डांगी