नयारघाटी सतपुली के चमोलीसैंण स्थित दयालपुर में ऐगे बसंत सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान होली के रंग में सराबोर हुई नयारघाटी सतपुली। रविवार को अयोजित ऐगे बसंत महोत्सव का शुभारंभ नारद गंगा महिला समूह की महिलाओं के स्वागत गीत के साथ गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। सांकृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के मां भगवती जागर से की गई। कार्यक्रम में अधिकतर गीत होली के रंग पर आधरित थे। इस दौरान होली ऐगे, रंगमत ह्वेगे, हिमवंत देश त्रिजुगीनारायण, नया गीत सुदी त नि दिखदू सुरक खिड़की खोली की गीतों पर उपस्थित दर्शकों को थिकरने पर विवश कर दिया।
उल्लेखनीय है कि गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी एक साल के बाद पहली बार मंच पर श्रोताओं के आमने सामने हुए। वहीं लोक गायक अनिल बिष्ट ने हूंगरा लगन्दी भग्यानी, चैता की चैतेली औऱ श्रोताओं की फरमाइश पर अपना सुप्रसिद्ध गीत ऐजा ये भनमती पाबौ बाजारा गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्वरकोकिला मीणा राणा ने भी नरेन्द्र सिंह नेगी के साथ कै गांव की होली स्या बांद् कन भली दिख्यांद आदि कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। वहीँ युवा गायक कविलास नेगी ने अपना लोकप्रिय गीत पहाड़ी पहाड़ी मत बोलो मैं तो देहरादून वाला हूँ सुनाया। हास्य सम्राट किशना बगोट ने अपने तीखे व्यंगों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम संगीत सुभाष पाण्डे, विनोद चौहान, द्वारिका नौटियाल, रवि थापा, गौरव पंत ने दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अयोजनकर्ता आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा नयारघाटी में इस प्रकार सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवित रहती है। साथ ही घर गांव में हमारी माता बहिने जो काम के बोज में दबी रहती हैं, उन्हें थोड़ा इस प्रकार के आयोजन देखने और सुनने के साथ-साथ अपनी संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इस आयोजन में पूरी नयारघाटी के लोगो का हुजूम देखकर वह गदगद हो गए। इस अवसर पर लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने दिग्मोहन नेगी के सामाजिक योगदान की जमकर प्रशंसा की। आप प्रदेश महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, आप प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, पौडी लोक सभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला, पौड़ी आप सयोंजक मनोहर पहाड़ी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति कर्मी गणेश खुगशाल गणी ने किया।
जगमोहन डांगी