देहरादून: राजधानी देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो माल के स्काई डेक में शनिवार को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों ने साड़ी और इवनिंग गाउन में रैंपवाक कर निर्णायमंडल के सवालों के जवाब दिए।
कड़े मुकाबले के बीच फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का ताज चमोली जिले की आंचल फर्स्वाण के सिर पर सजा। आंचल चमोली जनपद के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है। वह देहरादून में फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। आंचल के पिता रविंद्र फरस्वाण सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। मां गृहिणी हैं। आंचल की उपलब्धि पर पूरे बंड क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आंचल अब मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ सब टाइटल भी हुए।
इन्हें मिला सब टाइटल
- मिस रैंप वाक- दीपिका लखेड़ा
- मिस ग्लोइंग स्किन- रचना रावत
- मिस कान्जिनियल- सौम्या जोशी
- मिस टैलेंटेड-वैष्णवी लोहानी
- मिस ब्यूटीफुल स्माइल- खुशबू बेनीवाल
- मिस ब्यूटीफुल आईज- प्रिंसिया चुफाल
- मिस फोटोजेनिक- आंचल फर्स्वाण
- मिस रेडिएंट पर्सनेलिटी- सिद्धि भट्ट



