श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ में राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के गांधी स्व इंद्रमणि बडोनी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व. बडोनी के चित्र का अनावरण कर एवं सुमन अर्पित कर किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य अवदेश मणि लाल द्वारा माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किये गए। उसके बाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस असवर पर भाषण, सरस्वती वंदना, लोकनृत्य, लोकगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नीरज पुरोहित (प्रवक्ता) एवं ओम प्रकाश शैलानी द्वारा गढ़वाली कविता पाठ किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा भी बडोनी जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में नरेन्द्र मोहन, प्रवक्ता (राजनीति) श्रीमती सरिता नौटियाल प्रवक्ता (जीव विज्ञान), रश्मि, शशि आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।