Car fell into ditch near Satpuli Kulhad band

सतपुली: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तछवाड़ (पाटीसैण) से कोटद्वार जा रही एक कार सतपुली गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कर में सवार एक बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत हो गई है। जबकि अन्य 3 घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। कार सवार लोग एक शादी समारोह से कोटद्वार लौट रहे थे। सभी कोटद्वार के ही रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 534) पर पर कुल्हाड़ बैंड व बैरगांव के बीच एक निजी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे खाई में गिर गयी। कार तच्छाड़ गांव से कोटद्वार जा रही थी। सूचना मिलते ही राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

राजस्व विभाग के अनुसार दुर्घटना में दुर्घटना में प्रीति पत्नी अनुप पटवाल (उम्र 30 वर्ष) ग्राम तच्छ्वाड, बैलमती देवी पत्नी माधो सिंह (उम्र 75 वर्ष) ग्राम रंडस्वा धरासू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन चालक दलबीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह (उम्र 54 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेस हॉस्पिटल कोटद्वार रेफर किया गया। वहीँ सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 21 वर्ष), अर्पित पुत्र अनूप (उम्र 8 वर्ष) तथा वामिका पुत्री अनूप (उम्र 7 माह) ग्राम तच्छ्वाड को 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल सतपुली पहुँचाया गया। जहाँ तीनों का उपचार चल रहा है।