kissagoyi

श्रीनगर गढ़वाल : विमर्श नाट्य संस्था मुंबई द्वारा श्रीनगर में काकोरी कांड पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस नाट्य मंचन में शहीद क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह तथा राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 19 दिसंबर 1927 को दी फांसी की सजा का मार्मिक वर्णन किया गया। फांसी का कारण यह था कि 10 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए ब्रिटिश सरकार को चुनौती देने के लिए लखनऊ के पास काकोरी नामक जगह पर ट्रेन की लूट की थी। इस ट्रेन रूट को क्रांतिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। जिससे ब्रिटिश सरकार को जबरदस्त चुनौती इन क्रांतिकारियों ने दी। अशफाक उल्ला खां और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की अटूट दोस्ती का विस्तृत पता उसी से मिलता है। जिसमे बिस्मिल ने अपनी आत्मकथा में लिखा है की अशफाक जैसा निडर और देश प्रेमी उन्होंने नहीं देखा।

चारों क्रांतिकारियों को काकोरी कांड के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई और सभी क्रांतिकारियों ने देश प्रेम में हंसते हुए फांसी के फंदे पर लटक जाना बेहतर समझा। इन सभी का मकसद यह था कि देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराया जाए। प्रस्तुति में कई जगह दर्शक भाव विभोर भी हुए। नाटक का मंचन नाट्य विधा की किस्सागोई शैली में किया गया। नाटक में अभिनय मनीष मुनि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने नाट्य प्रस्तुति को सराहा वह भविष्य में इस प्रकार की प्रस्तुतियों को आयोजित कराने हेतु अपनी ओर से प्रयास करने की सहमति दी। कार्यक्रम में श्रीक्षेत्र श्रीनगर की विभिन्न सामाजिक सास्कृतिक सस्थाओ से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे। इंजीनियर सत्यजीत खंडूरी, दीपक भंडारी, लखपत भंडारी, महेश गिरी, जयकृष्ण पैन्यूली, प्रदीप अंथवाल, सभासद विनोद मैठाणी, वीरेंद्र रतूड़ी, संजय पांडे, मदन मोहन डंगवाल, कमाल अहमद,  अरविंद टम्टा, मनोजकांत उनियाल, देवेंद्र उनियाल, हेमचंद्र ममगाई, जय कृष्ण पैन्यूली, गंगा असनोडा थपलियाल, उपासना भट्ट, आरती पुण्डीर, राहुल,शादाब, शंशाक जमलोकी, दुर्गा प्रसाद लखेडा, संतोष पोखरियाल, अनिल स्वामी, अतुल सती, शिवानी पाण्डेय, योगेन्द्र काण्डपाल, मनोज कुमार, विपिन नौटियाल, गणेश बलुनी, देवेंद्र रावत, आदि शामिल थे।

आयोजक संयोजक रंगकर्मी व जश्न ए विरासत टीम के प्रमुख परवेज़ अहमद व महेश गिरि ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जोशी द्वारा किया गया। नगरपालिका श्रीनगर गढ़वाल में हुए इस किस्सा गोई (नाटक विधा) के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खां की दोस्ती को नामचीन रंगकर्मी मनीष मुनि ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भाव विभोर किया।