Anjali Dudeja

पौड़ी: विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजलि डुडेजा करीब 22 वर्ष की सेवा के उपरांत आगामी 31/03/25 को सेवानिवृत होंगी। उनकी सेवानिवृति पर सहायक अध्यापिका विनीता गुसाई एवं ग्राम पंचायत बुटली के सभी निवासियों ने आज विद्यालय में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह के बाद शिक्षिका को समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके ही शिष्य रहे चर्चित नन्हें ढोल वादक प्रियांशु एवं हिमांशु द्वारा ढोल दमाऊ के साथ संकुल केंद्र पांचाली लेकर गए, जहां उन्हें 22 साल की बेहतरीन सेवा देने के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा की मौजूदगी रही। उन्होंने प्रधानाध्यापिका अंजली डूडेजा को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित किया एवं उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अंजली डूडेजा सरकारी सेवा से सेवानिवृति हो रही हैं, हमारे क्षेत्र की जनता के दिलों से नहीं। उनका शैक्षिक कार्य क्षेत्र के लोग हमेशा स्मरण करते रहेंगे।

समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया की अंजलि डूडेजा विद्यालय के बच्चों के लिए तो समर्पित थी ही, साथ ही सामाजिक सरोकारों से भी उनका विशेष योगदान रहता है।  वह एक बेहतर कवियत्री के अलावा एक एथलीट भी हैं। उन्हें हाल ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है।

विदाई समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, समाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका लक्ष्मी नैथानी, प्रभारी प्रधानाचार्य राइका दिउसी दीनदयाल सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य राइका पुरियाडांग, ग्राम पंचायत प्रशासक संतोषी देवी, ग्राम पंचायत प्रशासक धारी मदन सिंह रावत, ग्राम पंचायत प्रशासक ओलना श्रीमोहन, समाजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल सहित संकुल पंचाली के सभी विद्यालयों के प्रधान एवं सहायक अध्यापिका एवं अध्यापिका अंजली डूडेजा के परिजन सहित भारी संख्या में उनके पढ़ाए छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रेम प्रकाश कुकरेती ने किया।

अंजली डूडेजा ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े शिक्षक/ शिक्षिकाओं व विदाई समारोह में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा का विशेष आभार व्यक्त किया।