रिवर्स माइग्रेशन के सामाजिक संदेश पर आधारित पारिवारिक फिल्म, उत्तराखंड सिनेमा की पहली महिला निर्देशक सुशीला रावत का निर्देशन
नोएडा: उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म ‘घंगतोल’ (भ्रम) आज 6 मार्च 2026 से दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के 13 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जोधा फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण संजय जोशी और सुधीर धर ने किया है, जबकि निर्देशन उत्तराखंड सिनेमा की पहली महिला निर्देशक सुशीला रावत ने किया है।
दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद) में यह फिल्म 8 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है। गढ़वाली सिनेमा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी क्षेत्रीय फिल्म को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जो रिवर्स माइग्रेशन के सामाजिक संदेश को दर्शाती है। फिल्म में सौ से अधिक कलाकारों ने अभिनय किया है। इसकी शूटिंग उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के शांत और प्राकृतिक रूप से सुंदर स्थानों पर की गई है, जो फिल्म को विशेष आकर्षण प्रदान करती है।
फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेंद्र चौहान ने तैयार किया है। गीतों को उत्तराखंड के चर्चित गायक-गायिकाओं नरेंद्र नेगी, अनुराधा निराला, कल्पना चौहान, रोहित चौहान और विवेक नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। गीतों के बोल सुशीला रावत, डॉ. शिवानंद नौटियाल, राजा बिष्ट और डॉ. सतीश कालेश्वरी ने लिखे हैं।
फिल्म का छायांकन ध्रुव त्यागी ने किया है, जबकि संपादन पुष्कर भरत पंत ने किया है। ध्वनि अभियंता जितेंद्र पाठक हैं और पृष्ठभूमि संगीत विजय कपूर ने तैयार किया है। फिल्म की पटकथा संजय जोशी और सुशीला रावत ने संयुक्त रूप से लिखी है। मेकअप का कार्य लकी मुस्तकीम ने किया है। फिल्म के संपूर्ण निर्माण का दायित्व प्रोडक्शन इंचार्ज कुशल सिंह बिष्ट ने संभाला है, जो फिल्म में एक प्रमुख भूमिका भी निभा रहे हैं।
फिल्म में कुलदीप असवाल (विशंभर), जितेन बिष्ट (भास्कर), सरस्वती रावत (जाहन्वी), पदमेंद्र रावत (खीम दा), विकास खत्री (विक्रम प्रधान), नीलम रावत (आभा), अजय सिंह बिष्ट (चंद्र मोहन), किरण लखेरा इस्टवाल (नीरजा), खुशाल सिंह बिष्ट (पीतांबर दत्त), प्रज्ञा रावत (विभा), वैभवी (मालती), दक्ष (चंदन) और सुशील पुरोहित (दिगंबर) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माताओं ने उत्तराखंड के लोगों और गढ़वाली सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का आनंद लें और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करें।
इन सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शन (प्रतिदिन एक शो):
- PVR वेगास मॉल, सेक्टर-14 द्वारका, दिल्ली – 3:15 बजे
- PVR अनुपम, साकेत, दिल्ली – 2:45 बजे
- PVR संगम, आर.के. पुरम, दिल्ली – 5:05 बजे
- मिराज (चांद सिनेमा), त्रिलोकपुरी, दिल्ली – 2:50 बजे
- PVR प्रशांत विहार, रोहिणी, दिल्ली – 2:50 बजे
- PVR लॉजिक्स मॉल, सेक्टर-32, नोएडा – 3:10 बजे
- RR सिनेमा, जयपुरिया मॉल, इंदिरापुरम – 3:20 बजे
- भूटानी सिनेमा WSM, मोहन नगर – 2:50 बजे
- PVR PSV मॉल, मेरठ – 4:10 बजे
- PVR मॉल ऑफ देहरादून – 3:00 बजे
- के प्राइड सिनेमा, कोटद्वार – 3:00 बजे
- PVR जेनेसिस मॉल, भिवाड़ी (राजस्थान) – 3:40 बजे
- PVR कोरम मॉल, ठाणे (मुंबई) – 3:30 बजे



