देहरादून: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रदद करने समेत विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद कोई हल न निकलने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के परिजन भी शामिल होंगे।
शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की दोनों मंडलों के अध्यक्ष मंत्री सभी तेरह जनपदों की कार्यकारिणियो के अध्यक्ष मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शासन के साथ हुई दो दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल न निकलने के कारण संगठन ने दिनांक एक नवंबर को देहरादून में शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
बैठक में शिक्षक नेताओं ने दो टूक कहा कि कई दौर की वार्ता के बाद भी धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरे प्रदेश के शिक्षकों में भारी आक्रोश है और शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने हेतु सभी प्रतिबद्ध हैं। उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक आवश्यक रूप से प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में यह भी तय हुआ कि ब्लॉक से लेकर प्रांत तक के पदाधिकारी किसी भी दशा में रैली में अनुपस्थित ना रहें बल्कि अपने विकास खंड और जनपदों की संख्या भी निर्धारित कर देंगे साथ ही यह भी तय किया गया इगास दीपावली नहीं मनायेगा राजकीय शिक्षक संघ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवान, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री हेमंत पैन्यूली, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसाईं, जिला अध्यक्ष चमोली प्रदीप भंडारी, जिलामंत्री प्रकाश चौहान, जिलाध्यक्ष टिहरी दिलवर रावत, मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून कुलदीप कण्डारी, मंत्री अर्जुन पंवार, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी अतोल सिंह महर, मत्री बलवंत असवाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार लोकेश कुमार, मंत्री विवेक कुमार सैनी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग आलोक रौथाण, मंत्री शंकर भट्ट, जिलाध्यक्ष पौड़ी मनोज काला, मंत्री विजेन्द्र विष्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल गिरीश जोशी, मंत्री पंकज बधानी, जिलाध्यक्ष पिथोरागढ प्रवीन रावल, मंत्री देवेश अवस्थी ,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा भुवन चिलवाल, मंत्री राजू महरा, जिलाध्यक्ष उधमसिह नगर दीपक शर्मा, मंत्री अनंत चौहान, जिलाध्यक्ष चंपावत जगदीश अधिकारी , मंत्री प्रकाश उपाध्याय जिलाध्यक्ष बागेश्वर गुणवंत पंत मंत्री देवेन्द्र मेहता ने बैठक में उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम को अपना समर्थन प्रदान किया।


