पौड़ी: थानेश्वर महादेव मंदिर में महाशिव रात्रि पर धार्मिक उत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। लोक गायक अनिल बिष्ट के भजनों पर महिलाएं भी तालियों से खूब संगत दी। पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के पट्टी मनियारस्यूं के ग्राम थनुल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिव रात्रि पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम मनाया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी था। महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए पूरे विश्व में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह संजयोग की बात है। महाशिव रात्रि एवं मां लक्ष्मी के रूप में सबकी की पूज्यनीय मातृशक्ति के लिए भी यह दिन खास रहा। इस मौके पर महिलाओ को समानता और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध लोक गायक अनिल बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि परिवार सहित पहुंचे थे। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आग्रह पर उन्होंने भगवान शंकर पर आधारित भजन “शिव जी की बारात चली पार्वती का मैता,  “हनुमत बलबीरा” जय हो, “मां दुर्गा भवानी” भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल को भक्ति में बना दिया। इस अवसर नयारघाटी  सतपुली पंचायत महोत्सव के संयोजक एवं पूर्व प्रधान जगदंबा डांगवाल ने कहा कि शहर और नगर क्षेत्र में तो कार्यक्रम करवाना आसान है। जहां सारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती है। लेकिन दुर्गम क्षेत्र में धार्मिक उत्सव करना और भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से मंदिर की आस्था का पता चलता है।

पूर्व प्रधांचार्य उम्मेद सिंह रावत ने कहा की इस पौराणिक शिवालय को धरोहर के रूप में संरक्षण करनी की जरूरत है। उन्होंने समिति को इस प्रकार भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर दिल्ली से आए कोट विकास खंड क्षेत्र के उधामी एवं प्रमुख समाजसेवी आनंद सिंह नेगी एवं उनकी पत्नी भाजपा नेत्री सुनीता नेगी, समाजसेवी संतोष रावत,क्षेत्र के समाजसेवी आरपी नैथानी, शिक्षिका किरण जगवाण आदि ने महिलाओं को महिला दिवस पर उनके अधिकारों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार, ग्राम प्रधान बुटली उर्मिला देवी, महिला मंगल दल बुटली, जखनोली, दिउसी, थनुल, डांगी मंडली की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि बनेख थनुल रोड़ जगह जगह उखड़ रखी है। और बंघाट पुल वैकल्पिक मार्ग भी बंद है। फिर भारी संख्या में थानेश्वर महादेव मंदिर के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु बड़ी दिक्कतों का सामना करने के वावजूद भी मंदिर पहुंचे और मंदिर के महंत गंगा भारती महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वर्ष महाशिव रात्रि पर ग्राम थनुल निवासी श्रीमती बुथा देवी ने अपने परिवार की सुख समृद्धि लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया। अतिथि आनंद सिंह नेगी एवं जगदंबा डंगवाल ने मंदिर विकास कार्यों के लिए 5100 -5100 रुपये की धनराशि भेंट की। इस अवसर पर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन रावत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र रावत, कोष अध्यक्ष मंगल सिंह लिंगवाल, सचिव ऋषिबल्लभ डुकलाण, संरक्षक सज्जन सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, राकेश नेगी, बसंती देवी, उमा देवी, शीला देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रही।

रिपोर्ट : जगमोहन डांगी ग्रामीण पत्रकार