श्रीनगर: राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में MRI की मशीन लगाई गई है। 3 जुलाई को अपराहन 4:00 बजे एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की मशीन लगाई गई है। जिसका लोकार्पण 3 जुलाई को गढ़वाल लोकसभा के सांसद तीरथ सिंह रावत करेगें। श्रीनगर में ही एमआरआई की सुविधा मिलने से लोगों को देहरादून व अन्य मैदान क्षेत्रों के लिए दौड नहीं लगानी पडेगी। इस मौके पर अन्य विधानसभा के विधायक भी मौजूद रहेंगे।
3 जुलाई को MRI मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज श्रीकोट में एक निजी होटल में कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र रावत और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र धिरवांण की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें सबको जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा मंडल के अध्यक्ष संयोजक जितेंद्र रावत, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, कार्यक्रम सह संयोजक वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा श्रीनगर अध्यक्ष दिनेश असवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गोस्वामी, गणेश भट्ट जिला मीडिया प्रभारी, खिरसू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती, राजेन्द्र विष्ट , दिनेश रूड़ोला, मंडल उपाध्यक्ष र्देवन्द्र भट्ट, अमित जुगराण, आशीष उनियाल, हरि सिंह बिष्ट, पंकज रावत, विपिन नौटियाल, सौरभ जैन, ऊषा कंड़ारी, सुनीता गैरोला, ऊषा चौधरी आदि लोग मौजूद है।



