पौड़ी: हिमालय क्रांति पार्टी जनपद पौड़ी की बैठक आज जिला कार्यालय पौड़ी में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दौलत सिंह रावत “मुक्की” का प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कई नये दायित्व सौंपे गए। इनमें पपेंद्र रावत एवं शशिकला बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह रावत को नगर अध्यक्ष पौड़ी, कृष्णा देवी को नगर उपाध्यक्ष पौड़ी, राहुल कुमार “बाबू” को नगर महासचिव पौड़ी, राधा देवी को नगर सचिव पौड़ी, नागी देवी को नगर कार्यकारिणी सदस्य, रमेश बेलवाल को अध्यक्ष कोट ब्लॉक और दौलत सिंह रावत “मुक्की” को महासचिव कोट ब्लॉक नियुक्त किया गया।
प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने हाल ही में धराली, थराली और पौड़ी के पावो ब्लॉक में आई दैवीय आपदा में जनधन की क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में हिमालय क्रांति पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने शीघ्र ही राहत सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
बिष्ट ने प्रदेश में बढ़ते भूमाफियाओं के आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए जनता से किसी भी प्रकार की जमीन संबंधी लेन-देन में सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं दायित्वों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पपेंद्र सिंह रावत और नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी धर्मलाल ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और अब हिमालय क्रांति पार्टी एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिम्मेदारियों के विकेंद्रीकरण से पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा अन्य दलों की तुलना में संख्या बल में आगे निकलेगी।
बैठक में महेंद्र पाल सिंह बिष्ट, राधा देवी, कमला देवी, सोबन सिंह रावत, सतीश चंद्र शाह, राजेंद्र सिंह रावत, संतोष रावत और प्रेम लाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पपेंद्र सिंह रावत ने किया।