पुरानी पेंशन बहाली

आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की ओर से मातृशक्ति के सम्मान में बेबिनार आयोजित की गई बेबिनार की अध्यक्षता प्रान्तीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने की। बेबिनार का कुशल संचालन गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गौड़ ने किया। वक्ताओं के क्रम में श्रीनगर अध्यक्ष राकेश रावत ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से समस्त मातृशक्ति को मोर्चा की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित की।

टिहरी जनपद से राजीव उनियाल ने भी पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष हेतु मातृशक्ति को धन्यवाद प्रेषित किया। संगीता त्रिपाठी ने मोर्चा जखोली रुद्रप्रयागकी ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। रुद्रप्रयाग महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी ने कहा कि संघर्ष करने के लिए मातृशक्ति सदैव तत्पर हैं और रहेंगी। उत्तरकाशी से महासचिव माधव नौटियाल व विकास थपलियाल, ऋषिपाल सिंह, सुनील परमार, पवन प्रकाश नौटियाल इत्यादि काफी संख्या में मोर्चा के सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि जिस भी संघर्ष में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर नेतृत्व प्रदान किया है उस संघर्ष का प्रतिफल सदैव अच्छा ही मिला है। बेबिनार की अध्यक्षता कर रहे सीताराम पोखरियाल ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की समस्त कार्यकारिणी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि कर्मचारीवर्ग और मातृशक्ति के लिए सम्मान यदि कुछ है तो वह है सिर्फ पुरानी पेंशन और निश्चित ही आगामी 10 मार्च विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल होने का पूर्ण विश्वास है। मातृशक्ति ने जिस मनोयोग ने मोर्चा के साथ दिया है उसके लिए मोर्चा सदैव आभारी रहेगा।

अंत मे गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड़, वन्दना भट्ट, प्रीति नेगी, लक्ष्मी नेगी, हुकुम सिंह रावत, सरिता सेमवाल, महादेव नोटियाल,अशोक, गुलाब सिंह रावत, अमित, डॉ0 नवीन सैनी,अवंतिका पोखरियाल इत्यादि ने समस्त लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि उत्तराखंड में निश्चित ही पुरानी पेंशन बहाल होगी।