पौड़ी: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बीरोंखाल जनपद पौडी गढ़वाल में ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्नयन एवं निर्वाचन गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड सभागार बीरोंखाल में आयोजित किया गाया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जेएस पयाल, खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल, जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरिष्ठ सयुँ. मंत्री विपिन रांगण, दिनेश सोनी, सुदर्शन सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र थपलियाल, आशाराम राठौर, पर्यवेक्षक महेन्द्र पाल, केएस राणा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। खण्ड विकास अधिकारी जेएस पयाल ने शिक्षकों को अपने कार्य को बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु कार्य करने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने हेतु कहा। शिक्षक समाज का दर्पण है। आज शिक्षकों के सामने विभिन्न चुनौतियां है । जिसके लिए शिक्षकों को समयानुसार अपने को तैयार करना पड़ेगा।
प्रथम सत्र शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा शिक्षण एवं पठन पाठन मे नवाचारी शिक्षा, आईसीटी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय, डायट और एससीईआरटी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरि. सयुँ. मंत्री विपिन राँगण, महेन्द्र पाल, कुँवर सिंह राणा, कैलाश चन्द्र थपलियाल, सुदर्शन सिंह बिष्ट, अनूप काला, आशाराम राठौर, दीवान सिंह नेगी, शिबदयाल शैलज आदि ने विचार व्यक्त किये। ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा इन्सपायर अवार्ड एवं मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना में सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुष्पा नेगी, खेल समन्वयक अनूप काला व विशिष्ट शिक्षक सम्मान से मुकेश डबराल को भी सम्मानित किया गया। संचालन दिनेश सोनी द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी थलीसैण का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है।
अध्यक्ष कैलाश चन्द्र थपलियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेगी, मंत्री- दिनेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष- जगदम्बा ढौडियाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अनूप काला निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरिष्ठ सयुँ मंत्री विपिन राँगण समेत समस्त जिलाकार्यकारणी ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौडी गढ़वाल में विकास क्षेत्र शाखा थलीसैण के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थ हित में निस्वार्थ भाव से सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।



