सतपुली: जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड एकेश्वर के पट्टी मोंन्दाड़स्यू॑ के सतपुली मलेठी में प्रख्यात समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान की तेरहवीं के मौके पर घर के आंगन में फलदार नारंगी पेड़ और छांव के लिए तेज़पत्ता के रूप में समलौण पौधा रोपण किया गया। जिसमें उनकी धर्मपत्नी सोनी चौहान बेटे त्रिलोक सिंह चौहान एवं जितेन्द्र सिंह चौहान के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नेता गणेश गोदियाल, समलौण समाजिक संस्था की प्रदेश संयोजिका सावित्री ममगाई, यशोदा देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिनोद नेगी सहित कई गणमान्य लोगों ने ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में पौधा रोपण कर पुण्य आत्मा को याद करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाईं ने किया। उन्होंने कहा की स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान एक महान समाजसेवी थे। उनके मन में सेवा की भावना अंतिम समय तक रही। गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों के प्रति सेवा भावनाओं के चलते ही इन्होने असहाय जनो के लिए वृद्ध आश्रम की स्थापना की।इसके साथ-साथ उन्होंने यह संकल्प भी लिया था कि इस आश्रम में गरीब विधवा महिलाओं की पुत्रियों की शादियां निःशुल्क कराई जाएंगी। अपने जीवित रहते रहते उन्होंने कई करीब कन्याओं की शादियां करवाई। इसके अलावा प्रतिवर्ष शरद ऋतु में जरूरतमंद परिवारों के लिए कंबल वितरित करना आदि अनेक सेवाएं समाज में करते रहते थे।
ऐसे बहुआयामी प्रतिभा के धनी पवित्र आत्मा को सभी ने नम आंखों से शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा बेशक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके द्वारा किए गए जन कल्याण और परोपकार किया हमेशा स्मरण दिलाता रहेगा।
इससे पहले दिवंत सुंदर सिंह चौहान की 13वीं के मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल, मीडिया जगत से जुड़े लोग, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान मलेठी में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेन्द्र सिंह रावत, भाजपा नेता पुष्कर जोशी, क्षत्रिय उत्थान समिति कोटद्वार, क्षत्रिय महासभा पौड़ी, बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था सतपुली से जुड़े पदाधिकारी अलावा न्यार घाटी सतपुली व आस पास के भारी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुंदर सिंह चौहान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की बताया गया की इस दौरान स्थानीय स्तर पर अनेक लोग भी शामिल हुए जिसमें नगर पंचायत के सभी पार्षद, कोटद्वार से क्षत्रिय उत्थान समिति, क्षत्रिय महासभा पौड़ी, नागरिक मंच पौड़ी, बंधुवर सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, दीपक पोखरियाल, पुष्पेंद्र राणा, राजीव गौड, सूरज कुकरेती, पत्रकार हिमांशु बडोनी, पत्रकार राज नितिन सिंह रावत सहारनपुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष सतपुली सुजान सिंह रोतेला, जगदम्बा डंगवाल, आरपी नैथानी सहित कई गणमान्य लोग ब्रह्म भोज का कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जगमोहन डांगी