Veer Puria Nathani's 376th birth anniversary

पौड़ी: मध्यकालीन गढ़वाल (पौड़ी गढ़वाल) की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले वीर पुरिया नैथानी जिनका जिक्र एक चतुर एवं कुशल कूटनीतिज्ञ तथा गढ़वाल के सेनापति के रूप में आता है। पुरिया नैथानी के जन्म स्थल पौड़ी जनपद के नैथाणा गांव में आज उनका 376वां जन्मदिवस मनाते हुए उनके वंशजों द्वारा उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सुनील नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नैथाणा गांव में वीर पुरिया के निर्माणाधीन स्मारक पर वीर पुरिया जी की घोड़े पर सवार प्रतिमा का दर्शनाथ के लिए इसी वर्ष क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने अनावरण किया था। आज उनका 376वां जन्म महोत्सव राइका पुरियाडांग विद्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं हेतु छात्रवृति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा की वह 2017 से बोर्ड परीक्षाओं में  उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्र छात्राओं को वीर पुरिया जी के नाम से छात्रवृति देते आ रहे है। उन्होंने बताया शीघ्र ही एनसीआरटी के नए पाठ्यक्रम में जूनियर वर्ग के  कक्षाओं में वीर पुरिया नैथानी की पराकृम की शौर्य गाथाओं का इतिहास पढ़ने को मिलेगा।

वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा 2024 बोर्ड परीक्षा में दसवीं और 12वीं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति वितरण की गई। ट्रस्ट के संरक्षक निर्मल नैथानी ने वीर पुरिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं को उनके वीरता, पराक्रम, अदम्य साहस को जीवन में उतारना चाहिए। उन्हें गढ़चाणक्य, शिक्षाविद, महान सेनापति विभिन्न नामों से जाना जाता था। वह 95 वर्ष की आयु में भी सेनापति के रूप में लड़ते लड़ते शहीद हुए। इसीलिए उन्हें वीर पुरिया नैथानी भी कहा जाता है। गत वर्ष वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में छात्रवृति पाने वाले में कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान कुमारी आराधना रावत, द्वितीय स्थान मानसी रावत, तृतीय स्थान कुमारी रियांसी तथा 12 वीं में प्रथम स्थान आशना रावत, द्वितीय स्थान दिव्या, तृतीय स्थान कुमारी अंजली को छात्रवृत्ति देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर वीर पुरिया ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य राजेंद्र प्रसाद नैथानी, वीरेंद्र कुमार नैथानी की मौजूदगी रही। इस दौरान वक्ताओं द्वारा वीर पुरिया के जीवन काल के हैरतअंगेज किस्से सुनाए गए। वही विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौहान, विद्यालय संरक्षक पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत, एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, समाज सेवी एवं परा विधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालम सिंह राणा ने किया।