Woman attacked by bear

कल्जीखाल : उत्तराखंड में जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। पिछले कई महीनों से पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के साथ-साथ भालू द्वारा भी इंसानों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक का है। जानकारी के मुताबिक कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत पूर्वी मनियारस्यूं पट्टी के ग्राम कुंड में आज सुबह करीब 11 बजे भालू ने एक 40 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। भालू के हमले में महिला के सिर पर आगे पीछे की ओर गहरे घाव हो गए हैं। जिसके बाद घायल महिला को इजाज के लिए बांघाट ले जाया गया। जहाँ से प्रथामिक उपचार के बाद अब महिला को चमोलीसैण स्थित हंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब महिला कि हालात खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक पौड़ी वनरेंज नागदेव के अंतर्गत पूर्वी मनियारस्यूं पट्टी के ग्राम कुंड की 40 वर्षीय महिला सुषमा देवी पत्नी कमल सिंह, आज सुबह गाँव की कुछ महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। इसीबीच करीब 11 बजे घात लगाकर झाड़ियों में छुपे भालू ने अचानक सुषमा देवी पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर भालू महिला को छोड़कर भाग गया। भालू के हमले में महिला के सिर के आगे और पीछे गहरे घाव बन गए हैं। जिसके बाद घायल महिला को प्राइवेट वाहन से पहले इलाज के लिए बांघाट ले जाया गया। जहाँ से प्रथामिक उपचार के बाद अब महिला को चमोलीसैण स्थित हंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के सिर पर कई टांके आये हैं। अब महिला कि हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल : घर के आंगन में बैठी थी 16 साल की लड़की पर तेंदुए ने किया हमला