Woman missing from Pauri's Paithani found in Himachal

पौड़ी: पौड़ी जनपद के पैठाणी थाना क्षेत्र से बीते 15 दिसंबर को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब महिला नहीं मिली तो परिजनों ने पैठाणी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद गुमशुदा हुई महिला को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से सकुशल ढूंढकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।

पैठाणी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय महिला की गुमशुदगी उसके पति ने थाने में दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही पुलिस टीम का गठन करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने महिला की खोजबीन शुरू की। इस बीच पुलिस को महिला की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली। पुलिस ने महिला को हिमाचल के बिलासपुर के ग्राम संगरेठी से ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घर से बिना बताए चली गई थी। वह अपनी इच्छा से हिमाचल गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने किसी परिचित के साथ हिमाचल में काम कर रही थी।

पुलिस टीम

  1. मुख्य आरक्षी प्रेमचंद
  2. आरक्षी नवाब हैदर
  3. महिला आरक्षी प्रियंका