Pollution-in-Delhi-NCR

Pollution in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक ढंग से बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के बाद अब नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर के सभी सरकारी/ प्राइवेट स्कूल एवं कॉलेज 21 नवंबर तक बंद रहेंगे। बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 21 नवंबर तक बंद रहेंगे। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थानों में केवल 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। जबकि 50 प्रतिशत तक कार्य घर से किया जायेगा।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद आज केंद्र सरकार के पैनल ने दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल,कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही एनसीआर के सभी जिला प्रशासन को प्रदूषण रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने का आदेश दिये। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिला पर्यावरण समिति और जिला एयरप्लेन समिति के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।  बैठक के दौरान सुहास एलवाई ने जनपद में प्रदूषण रोकथाम के लिए निम्लिखित आदेश जारी किये।

  1. जनपद में सभी सरकारी/ प्राइवेट स्कूल और कॉलेज 21 नवंबर 2021 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थाओं में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। 50 प्रतिशत तक कार्य घर से किया जाये।
  2. डस्ट जनित / वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु कारगर उपाय किये जाये तथा आवश्यक होने पर जुर्माना लगाते हुए दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
  3. प्लास्टिक वेस्ट मैनजमेन्ट तथा सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण हेतु तत्काल मा० एन०जी०टी०एवं केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाये।
  4. खाली स्थानों पर कूडा न ईकटठा / जलाया न जाये संबंध में प्राधिकरण को निर्देशित किया गया अन्यथा की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।
  5. ठोस अपशिष्ट को इकटठा करने हेतु डम्पिंग ग्राउन्ड बनाये जाये फायर लाईन बनाये जाये तथा पानी के स्रोत की व्यवस्था की जाये।
  6. यदि किसी व्यक्ति / संस्था आदि द्वारा आग लगायी जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जाये।
  7. वाहनों की ओवर लोडिंग आदि के संबंध में सघन जाँच की जाये एवं अनाधिकृत पाये जाने पर तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए आवश्यक जुर्माना भी वसूल किया जाये।
  8. पराली जलाने पर रोक लगायी जाये तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाये।
  9. मुख्य पर्यावरण अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा दिनांक 17-11-2021 को निर्देश जारी किये गये है कि एन०सी०आर० एवं निकटवर्ती क्षेत्रो में वायु प्रबन्ध गुणवत्ता प्रबंध हेतु औद्योगिक प्रदुषण, थर्मल पॉवर से जनित उत्सर्जन वाहनो/ यातायात से जनित प्रदूषण रोड डस्ट के निर्माण एवं प्रयोग
  10. ए०आर०टी०ओ को निर्देश दिये गये आयु पूर्ण कर चुके वाहनों को रखने हेतु स्थान का चयन करे यदि को कोई असुविधा होती है तक पुलिस बल का सहयोग प्राप्त किया जाये।
  11. सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर कार्यवाही की जाये।

दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे

दिल्ली सरकार के पिछले आदेश के अनुसार एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई थी। लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य सरकार ने अगले आदेश तक राज्य भर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने 13 नवंबर 2021 से शुरू होकर एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। स्कूलों के साथ-साथ कई कार्यों पर रोक लगा दी गई है।

सरकारी दफ्तरों को वर्क फॉर्म होम दे दिया गया है। दिल्ली एनसीआर की सभी निजी और सार्वजनिक स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे, जिसमें केवल ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) की अनुमति होगी। केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए राज्यों, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भी स्कूलों को बंद करने का सुझाव दिया था।