ग्रेटर नोएडा : पिछले कुछ समय से देशभर में महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और घरेलू हिंसा की बढती हुई घटनाओं पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने चिंता व्यक्त की है। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,जिसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आगामी रणनीति पर विचार किया गया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जल्द ही जागरूकता अभियान शुरु किया जाएगा। संस्था के संस्थापक डॉ.राहुल वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाओं तथा बच्चियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं,जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि हालात ये है कि हर घंटे देश में लगभग चार महिलाएं बलात्कार का शिकार हो रही हैं तथा उसी एक घंटे में लगभग आठ महिलाएं छेड़छाड़ एवं यौन शोषण जैसी शर्मनाक घटना का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि पुलिस प्रशासन पीड़िता की सहायता करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश करती नजर आयी है। हाल फिलहाल प्रदेश के हापुड़ और राजस्थान के अलवर की घटना इसका उदाहरण हैं। नंदकिशोर ठाकुर ने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा संभव नहीं है। इसके लिए समस्त बुद्धिजीवी लोगों तथा सामाजिक संगठनों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आना होगा तथा लोगों को जागरूकता कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक नाटकों के जरिये जागरूक करना होगा, तभी
महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संस्था जल्द महिला जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगी। बैठक में महासचिव अनिल भाटी, देवेंद्र चंदीला, अर्चना गौतम, पिंकी त्रिपाठी, ओमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
डॉ. महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग मामले में समाजसेविका उषा ठाकुर गिरफ्तार
 
 