Greater Noida Ramlila: श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेटर नोएडा के साइट-4 में होने वाले विजय महोत्सव-2024 की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रार्थना की गई। श्री रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में विजय महोत्सव 2024 कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा।

अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन करने के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धीरेन्द्र सिंह कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन सम्पंन हुआ। वहीँ विधायक तेजपाल नागर ने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, पवन खटाना, गजेंद्र मावी, बब्बल भाटी व सुरेश पचौरी ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ दी।

इस मौके पर मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेन्द्र भाटी, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत, जनेंद्र रावत, चंद्रा नौटियाल, ललित पाडलिया, बच्ची राम रतूड़ी, सुरेन्द्र रावत व पूरन सिंह पिलख्वाल समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।