नोएडा: गौतमबुद्धनगर जनपद के अनतर्गत नोएडा, ग्रेटर नोएडा में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से शहरवासियों में दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 137 स्थित लोजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसायटी में 47 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला प्रशासन ने सोसायटी को अगले 2 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर सील कर दिया गया है। इस दौरान सोसायटी के लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 137 स्थित लोजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसायटी में रहने वाली उक्त महिला एक कंपनी में काम करती है। जो लंदन से आये एक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुई है। दो दिन पहले ही महिला की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित महिला के पति और बेटी का भी सैंपल लिया है। जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 508 हो गई है, जबकि अकेले यूपी में 35 मामले हैं। वहीँ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं
Logix Blossom residential society in sector-137 of Noida has been seized till 10 AM on March 26 for sanitisation after a resident of the society tested positive for #coronavirus: Gautam Budh Nagar DM BN Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020



