ग्रेटर नोएडा: शहर के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंजीनियर कालेज के हॉस्टल में रहने वाली महिला प्रोफेसर ने पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला प्रोफेसर को गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त सूचना के अनुसार नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज की महिला प्रोफेसर रूबी कुशवाहा कालेज परिसर में बने हॉस्टल में अकेली रहती हैं। रविवार को रूबी कुशवाहा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। महिला प्रोफेसर को पंखे से उतारकर आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना रूबी कुशवाहा के परिजनों को दी। बताया जाता है कि महिला के पति सौरभ जैन मैसूर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला प्रोफेसर हॉस्टल में अकेली रहती थी। इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:


