aag

ग्रेटर नोएडा: कासना साइट-4 स्थित प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी फिल्मस कंपनी में बृहस्पतिवर देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आग लगने से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। परन्तु करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि कासना साइट-4 में प्रिज्म होलोग्राफी के नाम से होलोग्राम बनाने की कंपनी है। बृहस्पतिवार देर शाम कम्पनी में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। कितने का नुकसान हुआ है, आंकलन के बाद ही पता चल जाएगा। किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।