ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल ने शुक्रवार को अपना दसवां स्थापना दिवस मनाया। इस खास मौके पर अस्पताल के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समारोह में दस साल के सफर और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ.रविंद्र कुमार वर्मा ने अस्पताल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम बेहतर सुविधाओं के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर सुविधा देने की बात कही है। डॉ.रविंद्र कुमार वर्मा ने ग्रीन सिटी अस्पताल के 10 साल के सफल सफर के लिए सभी डॉक्टर्स, स्टाफ कर्मचारियों एवं स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अस्पताल के सभी डॉक्टर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।