ग्रेटर नोएडा: शहर की सामाजिक संस्था उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटी होली के दिन (गुरुवार,13 मार्च 2025) को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित संस्कारम होटल में होली मिलन एवं होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम करीब 4 बजे से शुरू हुए होली मिलन समारोह में समिति के सदस्यों के बच्चों के अलावा सेक्टर अल्फा 2, सेक्टर 36 एवं एवीजे हाईट की महिला मण्डलियों द्वारा होली के गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गयी। जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनन्द लिया। उसके बाद सेक्टर अल्फा 2 तथा सेक्टर 36 की पुरुष मंडली द्वारा कुमाऊँ की प्रसिद्ध बैठकी होली की शानदार प्रस्तुति पेश की गयी.
उसके बाद रात करीब 9:00 बजे सभी लोग सपरिवार होलिका दहन के लिए एकत्रित हुए। जहाँ होलिका व नरसिंह भगवान की पूजा कर होलिका दहन प्रक्रिया की शुरुआत की गयी। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन हुआ।
होलिका दहन के साथ साथ उत्तराखंड के पारंपरिक बाध्य यंत्रों में होली गीतों पर महिलाओ व पुरुषों ने सामूहिक लोक नृत्य किया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी व मिष्ठान वितरण किया।
होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में
- अविका पंत
- श्रुति सनवाल
- अक्षिता पांडेय
- सिंदुजा वेदवाल
- कौस्तुबी वेदवाल
- आयुष्मान वेदवाल
- मेघना जोशी
- नेहा राणाकोटी
- मनीषा राणाकोटी
- आनंद बडोला
- अल्फ़ा-2 महिला ग्रुप
- सेक्टर -36 महिला ग्रुप
- एवीजे हाईट महिला ग्रुप
- अल्फ़ा-2 पुरुष ग्रुप
- सेक्टर 36 पुरुष ग्रुप
आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने सभी आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उदघोषक डीएस नेगी एवं त्रिलोक पंवार ने किया।
इस मौके पर जीएल बजाज के प्रोफेसर डॉ. अरविंद भट्ट, पत्रकार बन्धु के अलावा उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।