ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया  गया। देश के गौरवशाली इतिहास ,संस्कृति और उपलब्धियां को यादगार बनाने के लिए यूनिवर्सिटी में विभिन्न कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक ,सहयोगी कर्मचारी  और छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता , प्रो चांसलर वाइके गुप्ता,वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा,  और अस्पताल के सभी सीनियर मेंबर ने   ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। छात्रोंने हिंदी कविता और टॉक शो के माध्यम से स्वतंत्रता  संग्राम सेनानियों को उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। आज की ज्वलंत समस्याओं से जुड़ा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।जिसका उद्देश्य दर्शकों को देश को स्वच्छ रखने के सामान्य उद्देश्य की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने देश के क्रांतिकारियों को याद करते हुए छात्रों को आजादी का महत्व समझाया तथा छात्रों को भारत का भविष्य बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया ।  यह आजादी हमें कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से मिली है। हमें उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाइके गुप्ता ने कहा आज 15 अगस्त है। एक ऐसा दिन जो हमें आज़ादी की कीमत और देशभक्ति की भावना याद दिलाता है। 1947 में हमारे महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी जैसे वीरों ने हमें सिखाया कि देश के लिए बलिदान सबसे बड़ी सेवा है। आज हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने देश के विकास में शिक्षा, स्वच्छता या तकनीकी प्रगति किस रूप में योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान डॉ भुवनेश कुमार, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ अजीत कुमार समेत डेंटल कॉलेज और अस्पताल के सदस्य मौजूद रहे।