Jitendra Mavi becomes President of Alpha-2 RWA Greater Noida

ग्रेटर नोएडा : फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ग्रेटर नोएडा की देखरेख में रविवार को अल्फा-2 आरडब्ल्यूए का के चुनाव सम्पन्न हुये। चुनाव प्रक्रिया में कुल 732 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के बाद देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी रणजीत प्रधान व कैप्टन योगेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम घोषित किए। जिसके अनुसार अध्यक्ष पद पर जितेंद्र मावी को विजयी घोषित किया गया, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक शर्मा को 64 मतों से हराया। जितेन्द्र मावी को 300 मत प्राप्त हुए जबकि अशोक शर्मा को 236 और राजवीर सिंह को 186 मत प्राप्त हुए।

वहीँ महासचिव पद पर नानक पाल सिंह विजयी हुए, उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमती आशा सिंह को 104 मतों से पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती गीता सालवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परमेर दयाल गुप्ता को 77 मतों से पराजित किया।

इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र, महासचिव दीपक कुमार भाटी, धर्मवीर मावी, देवराज नागर, आजाद अधाना, जयपाल अवाना, संजय कसाना, चौधरी धर्मवीर जून, कुलदीप यादव, शिव मोहन शर्मा, भूदेव सिंह, सतेंद्र सिंह तोमर, अनिल शर्मा तथा अनिल चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।