lockdown-in-up

UP LOCKDOWN: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह आंशिक कोरोना कर्फ्यू की तरह होगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ हद तक कमी आई है। इसको देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले यूपी में अब तक बीते 29 अप्रैल से 10 मई सुबह 7 बजे तक तीन चरणों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। और आज इसे आगे बढ़ाते हुए 17 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया।