mahila-unnati-sanstha-monthly meeting

ग्रेटर नोएडा: सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की ग्रेटर नोएडा के सैक्टर म्यू-1 में आयोजित सामाजिक बैठक में संस्था द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि जिस तरह पिछले कुछ दिनो में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार की घटनाओ का ग्राफ तेजी से बढा है वह काफी चिन्तनीय है. इससे निपटने के लिये कार्यकर्ताओं को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और शासन-प्रशासन द्वारा जारी महिला जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर महिलाओं को जागरूक करना होगा। बैठक के अंत में संस्था द्वारा जागरूकता अभियान को और गति देने के लिये ग्रेटर नोयडा निवासी पिंकी त्रिपाठी को जनपद गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष और हबीबपुर निवासी विनोद प्रधान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर संस्था का आभार जताते हुए जनपद में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर मज़बूती से आवाज़ बुलंद किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में अनिल भाटी, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गौतम, देवेंद्र चन्दीला, ओमदत्त शर्मा और असगर सैफ़ी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:

जन उन्नति फाउंडेशन टीम ने घोड़ी बछेड़ा के गाँधी इंटर कालेज में लगाए छायादार एवं फलदार पेड़