ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने सेक्टर गामा-1 स्थित संजीवनी हॉस्पिटल को 2 दिन के लिए अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। अस्पताल पर आरोप है कि उसने अपने यहां दाखिल एक कोरोना पॉजिटिव की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी थी। जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि संजीवनी अस्पताल को फिलहाल 48 घंटे के लिए सील किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर स्थित संजीवनी अस्पताल में एक सप्ताह पहले एक युवक को बुखार की शिकायत भर्ती कराया गया था। परन्तु उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रिमत पाया गया। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने संजीवनी हॉस्पिटल को एक अप्रैल तक के लिए अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। अब तक जनपद में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।