coronavirus covid-19

Coronavirus case in Noida : नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आज फिर कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। आज शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 95 कोरोना के मामले सामने आये हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 830 हो गई है। हालाँकि इनमें से 477 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं कोरोना से12 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे द्वारा  शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन अनुसार आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 830 हो चुकी है। अब जिले के अस्पतालों में 341 लोगों का उपचार किया जा रहा है। वहीँ जिले में क्रॉस नोटिफाई (अन्य जिलों/राज्यों के निवासी) मरीजों की संख्या भी 69 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के बरौला गांव में रहने वाला एक 45 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है।

आज जारी रिपोर्ट में जिन 95 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वे नोएडा/ग्रेटर नोएडा के किस सेक्टर से हैं इसका कुछ भी जिक्र नहीं किया गया है।

कोरोना मरीजों के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में जिले के कोरोना मरीजों की संख्या 800 के पार है, वहीं 184 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो चुके हैं।

corona-cases-in-noida