uttarakhandi-program-greno-

नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था “उत्तराखंडी (ग्रेनो वेस्ट) जन विकास समिति” द्वारा नववर्ष 2020 के पहले रविवार, यानी 05 जनवरी 2020 को ग्रेनो वेस्ट स्थित बीजीएस विजयनाथम स्कूल में भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम “उत्तराखंड शरदोत्सव 2020” लागी बडुली आयोजित किया जा रहा है। लागी बडुली कार्यक्रम को लेकर संस्था के सदस्यों में ख़ासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है।

एक दिन का यह शरदोत्सव कार्यक्रम रविवार 5 जनवरी 2020 को सुबह 11 बजे से बीजीएस विजयनाथम स्कूल में शुरू होगा। अपनी संस्कृति, पलायन और पर्यटन को समर्पित इस द्वितीय शरदोत्सव कार्यक्रम में इस बार उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल, थलकी बजार फेम बीके सामंत, माया उपाध्याय, पन्नू गुसाईं आदि कलाकार उत्तराखंडी संस्कृति और लोकसंगीत से रूबरू कराएंगे। इसके अलावा गढ़वाली-कुमाउनी-जौनसारी भाषा अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही दर्शकों को उनकी मखमली आवाज में पहाड़ के लोक गीत सुनने को भी मिलेंगे।

“उत्तराखंडी (ग्रेनो वेस्ट) जन विकास समिति” प्रवासी उत्तराखंडियों का समाजिक संगठन है, जो कि आने वाले समय पर उत्तराखंड के 13 जिलो मे पलायन और पर्यटन पर से जुड़े कार्यक्रम शुरू करेगा।