ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थित सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में एक महिला ने अपने तीन साले के बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला का अपनी ननद व पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति घर छोड़कर चला गया, और महिला ने अपने तीन साले के बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदखुशी कर ली। मानसिक तनाव में आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से संभल की रहने वाली प्रियंका त्यागी (25) ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के बी टावर में अपने परिवार के साथ रहती थी। प्रियंका के साथ उनकी ननद भी रहती थी। वह बीए की छात्रा है। पुलिस जांच में पता चला है कि शनिवार सुबह प्रियंका का अपने पति व ननद के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रियंका का पति अपने पिता लेने बाहर गया था। इसी दौरान प्रियंका ने ननद के ऊपर गर्म तेल उड़ेल दिया। मामला ज्यादा बढ़ने पर प्रियंका ने अपने तीन साल के बेटे दिव्यांश को लेकर 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद ननद को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।