ग्रेटर नोएडा : बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में घर में घुसकर एक महिला की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव सीढ़ियों पर दुपटटा में लिपटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ है। डीपीसी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से उन्नाव निवासी सरोज कुमार अपनी पत्नी जूली के साथ सेक्टर अल्फा-2 के जी ब्लॉक में रहते हैं। सरोज पीजी में खाना बनाने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह सरोज पीजी में खाना बनाने गया था। इसी बीच घर में मौजूद सरोज की पत्नी जूली (26) की हत्या कर दी गयी। जूली का शव दुपटटा में लिपटा हुआ घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। जूली के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। उसकी गला रेतकर हत्या की गयी है। जांच में पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। कुछ दिनों पहले महिला एक युवक के साथ चली गयी थी। जिसके बाद से महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है।