Yamuna Authority residential plots scheme launched

Yamuna Authority launched residential plot scheme 2021 : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद की यमुना सिटी में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)  द्वारा आज एक और नई आवासीय भूखंड योजना RPS-05/2021 लॉन्च कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत यमुना सिटी के सेक्टर- 16, 17, 18, 20 तथा 22D में विभन्न श्रेणी के आवासीय भूखण्ड हैं। इस आवासीय भूखंड योजना में 120, 162, 200, 300, 500, 1000, 2000 और 4000 वर्ग मीटर तक के कुल 416 प्लॉट शामिल हैं। आवासीय योजना में इच्छुक लोग आज यानी 23 दिसम्बर 2021 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022 रखी गई है। जबकि इस योजना का ड्रा 10 मार्च 2022 को निकाला जायेगा।

इस स्कीम में सबसे ज्यादा 200 प्लाट 120 वर्गमीटर के हैं, जबकि 162 वर्गमीटर के 92 तथा 200 वर्गमीटर के 66 प्लाट हैं। 200 मीटर से बड़े प्लॉट्स का रेट 17,400/- प्रति वर्गमीटर तथा 200 मीटर से छोटे प्लॉट्स का रेट 17,800/- प्रति वर्गमीटर रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट http://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जायें।