girls-of-these-4-zodiac-signs-are-born-lucky

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक चंद्र राशि का अपना स्वभाव होता है। राशि का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। हर व्यक्ति में गुण-दोष पाए जाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा महत्व देते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से जब ज्योतिष पर विशेष वार्ता की गई तो उन्होंने बहुत राज की बातें बताई और बताया कि कुछ लोग जीवन के प्रति बहुत सीरियस होते हैं और इस सीरियस होने की वजह से वह अपना मुकाम भी हासिल कर लेते हैं। विशेष रूप से लड़कियों में यह गुण पाया जाता है। राशि के अनुसार यह तय होता है कि कौन लड़की जीवन के प्रति बहुत गंभीर रहेगी और जीवन के मुकाम को साधारण परिश्रम से ही हासिल कर लेगी। इसमें विशेष रूप से चार राशि की लड़कियां होती हैं जो निम्न लिखित है।

  1. 1. मेष- मंगल ग्रह के प्रभाव से मेष राशि की लड़कियां निडर और साहसी होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने काम को लेकर बेहद समर्पित होती हैं। ये हर काम को मन लगाकर करती हैं। होरा शास्त्र के अनुसार मेष राशि की लड़कियां एक बार जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। मंगल के प्रभाव से ये अपने करियर में सफल मुकाम हासिल करती हैं। विशेष रूप से प्रशासनिक सेवाओं में बहुत सफल होती हैं
  2. वृषभ- इस राशि की लड़कियां काफी प्रोफेशनल होती हैं। ये जिस काम को हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही मानती हैं। कार्यक्षेत्र में ये शानदार प्रदर्शन करती हैं। ये ईमानदारी और मेहनत से अपने करियर में सफल मुकाम हासिल करती हैं। बिजनेस फैशन डिजाइनिंग प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विशेष रूप से सफल होती है
  3. सिंह- सिंह राशि की लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं। ये मेहनत और ईमानदारी के दम पर अपने कार्यक्षेत्र में नाम कमाती हैं। ये सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। ये अपनी पर्सनल लाइफ के आगे अपनी प्रोफेशनल लाइफ को रखती हैं।
  4. वृश्चिक- इस राशि की लड़कियां मेहनती, बुद्धिमान और तेज दिमाग वाली होती हैं। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करती हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है। ये करियर में सफलता पाने के लिए दिन-रात

ज्योतिष जगत में बड़े हस्ताक्षर डॉक्टर चंडी प्रसाद आगे बताते हैं कि इस राशि की लड़कियों को यदि सही समय पर सही ज्योतिषीय मार्गदर्शन मिल जाए और उनकी जन्म कुंडली में यदि कुछ ग्रह खराब पड़े हैं उनका उपचार कर दिया जाए तो यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में झंडे गाड़ देती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहुत सारी ज्योतिष फॉलोअर्स उपरोक्त राशियों की लड़कियां उनके द्वारा दी गई ज्योतिषी सलाह एवं उपचार पर चलकर उच्च मुकाम पर पहुंच गई है।

आचार्य का परिचय

नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल

पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता संस्कृत।

निवास स्थान- धर्मपुर चौक के पास अजबपुर रोड पर मोथरोवाला टेंपो स्टैंड 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड।

मोबाइल नंबर-9411153845